बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
शेयर बाजार में सोमवार को अधिकतर कंपनियों के कारोबार की शुरूआत हरे रंग के साथ हुई।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 623.09 अंकों की बढ़त के साथ 55,507.75 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 175.45 अंकों की बढ़त के साथ 16,527.90 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 226.91 अंक बढ़कर 22,744.65 अंक पर और स्मॉलकैप 261.91 अंकों की तेजी के साथ 25,883.48 अंकों पर खुला। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 632.13 अंक की छलांग लगाकर 54,884.66 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 182.30 अंक उछलकर 16,352.45 अंक पर पहुंच गया था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
