साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देती है रामस्नेही सम्प्रदाय पीठ: CM गहलोत
जयपुर, रविवार, 29 मई 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रामस्नेही सम्प्रदाय पीठ साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देती है। इसका सम्मान बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति व सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। गहलोत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही सम्प्रदाय दरियाव पीठ, रेण में ब्रह्मलीन आचार्य हरिनारायण महाराज के देवल के उद्घाटन व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा इस सम्प्रदाय से पुराना रिश्ता है।
जोधपुर में हरिनारायण जी के प्रवचन सुने थे, तब से रेण आने का मन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप कोरोना काल में प्रदेशवासियों, धर्मगुरूओं व अन्य संगठनों ने मिलकर 'कोई भूखा ना सोए' के संकल्प को सफल बनाया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए निरोगी राजस्थान की संकल्पना साकार हुई है। इससे प्रदेशवासियों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में पहली बार प्रदेश में अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया गया है। गहलोत ने रेण में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ एवं रेण पीठाधीश्वर सज्जनराम महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
देवल का उद्घाटन व विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेण में हरिनारायण जी महाराज के देवल का उद्घाटन किया। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय प्रधान पीठ राम धाम रेण मेडतासिटी में विभिन्न पर्यटन विकास कार्य एवं मनरेगा योजना अन्तर्गत सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इससे पूर्व गहलोत तथा जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के रेण पहुंचने पर उपमुख्य सचेतक विधानसभा महेंद्र चौधरी, डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा, डीडवाना विधायक चेतन डूडी, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज रूपिन्दर सिंह, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया व पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
