पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

img

देश में तेल विपणन कंपनियों के रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन ना करने से इनके दाम लगातार सात दिनों से स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल पर है। इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है। केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 119.43 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 115.07 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 111.35 97.28
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement