चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर बोले अखिलेश, किसानों के सपनों को भाजपा सरकार ने किया चकनाचूर

img

नई दिल्ली, रविवार, 29 मई 2022। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 25वीं पुण्यतिथि है। चौधरी चरण सिंह को किसानों का नेता माना जाता था। किसानों के कल्याण के लिए चौधरी चरण सिंह कई बड़े काम किए हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी तो वहीं अखिलेश यादव भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि देश के किसानों के सबसे बड़े नेता रहें और आजादी के बाद किसानों के सम्मान और हक के लिए अगर किसी ने संघर्ष किया था तो चौधरी चरण सिंह ने किया।

अखिलेश ने दावा किया कि चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर ही किसान खुश रह सकता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो जैसी सरकार भाजपा की है, उन्होंने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। जिस रास्ते पर आज भाजपा सरकार ले जा रही है उससे किसान बर्बादी की ओर चला जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मैं प्रदेश वासियों की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने सदैव गांव के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और अन्नदाता किसानों की भूमिका को इससे जोड़ने का काम किया। 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विधानसभा में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। योगी के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना समेत कई प्रमुख नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री के रूप में सदैव गांवों के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व अन्नदाता किसानों की भूमिका को इसके साथ जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया। योगी ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, महान किसान नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर मैं प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement