जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया: पुलिस
जम्मू, रविवार, 29 मई 2022। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसने के कुछ ही देर बाद पेलोड युक्त एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी दल ने सुबह राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक इलाके में सीमा पर एक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि जमीन से दागी गई गोली लगने के बाद ड्रोन नीचे गिर गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ड्रोन के साथ एक पेलोड जुड़ा हुआ है और बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि सीमा पार से लगातार हो रही ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए तलाशी दल को इलाके में भेजा गया था।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
