जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी का एक सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर, शनिवार, 28 मई 2022। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में औथुरा बाला पुल पर वाहन जांच चौकी बनाई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान संयुक्त दल ने एक व्यक्ति की गतिविधि पर संदेह होने पर उसे रोका। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
उन्होंने बताया आतंकवादी के सहयोगी की पहचान श्रकवाड़ा करेरी निवासी मोहम्मद सलीम खान के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान खान के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच गोलियों सहित अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि उसने ये अवैध हथियार और गोला बारूद करेरी और आसपास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से हासिल किये थे। पुलिस अधिकारी ने बताया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
