उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बसपा नेता नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी में शामिल कराया। सूत्रों ने बताया कि पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की। दुबे को कांग्रेस में शामिल कराने के मौके पर शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुजन समाज पार्टी के स्तंभ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हमारा मानना है कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। दुबे ने कांग्रेस के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘‘आने वाले समय में हम सब मिलकर सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।’’ वर्ष 2007-12 के दौरान उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में दुबे ने बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। किसी समय उन्हें बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शुमार किया जाता था। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों के कई और नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Similar Post
-
2020 दिल्ली दंगे : आप के पूर्व पार्षद ताहिर ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता, बुधवार, 18 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्च ...
