अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य के पूर्व कानून मंत्री और पार्टी की विल्लुपुरम जिला इकाई के सचिव सी वी षणमुगम और रामनाथपुरम के पूर्व जिला सचिव एवं मुदुकलाथुर पंचायत संघ के अध्यक्ष आर धर्मर को अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम और सह-समन्वयक के पलानीस्वामी ने बुधवार रात को आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में नामित किया। पार्टी मुख्यालय में सह-समन्वयकों के पी मुनुसामी और आर वैद्यलिंगम के साथ बुधवार को एक घंटे तक चली चर्चा के बाद यह घोषणा की गई।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर में कार और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत
जम्मू, रविवार, 14 जून 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ...
-
लखनऊ में रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
लखनऊ, रविवार, 14 जून 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिलक ...
-
बागी सांसदों की लोकसभा अध्यक्ष से 'असली तृणमूल' का दर्जा मांगने की योजना पर विशेषज्ञ ने सवाल उठाया
नई दिल्ली, रविवार, 14 जून 2026। संवैधानिक प्रक्रियाओं के एक विश ...
