वाईएसआरसी के चार उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा
अमरावती, बुधवार, 25 मई 2022। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ युवाजना श्रमिका रैतु (वाईएसआर) कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने बुधवार को आंध्रप्रदेश से, राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। वाईएसआरसी के मौजूदा सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने उच्च सदन में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वह अगले महीने अपने पहले कार्यकाल के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वाईएसआरसी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी के निजी वकील तेलंगाना के एस निरंजन रेड्डी, तेलुगू देशम पार्टी के पूर्व विधायक बीडा रविचंद्र और आर कृष्णैया अन्य तीन उम्मीदवार हैं, जिनका नाम सत्तारूढ़ दल ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित किया है। रविचंद्र 2019 में वाईएसआरसी में शामिल हो गए, जबकि कृष्णैया पार्टी के सदस्य नहीं हैं। बीसी वेलफेयर एसोसिएशन के नेता कृष्णैया भी तेलंगाना के रहने वाले हैं। इन चारों उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी पी वी सुब्बा रेड्डी को सौंपे। राज्य से राज्यसभा के चार रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई।
Similar Post
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
