बुलंदशहर में जीप के ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत, छह जख्मी
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 24 मई 2022। बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार जीप के सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने से जीप में सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बुलंदशहर निवासी कुछ लोग तड़के चार बजे जीप में सवार होकर केदारनाथ के लिए निकले थे। रास्ते में बुलंदशहर-मेरठ राजमार्ग पर गुलावठी थाना इलाके में बराल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए।
उन्होंने बताया कि हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में बुलंदशहर के रहने वाले हार्दिक (छह), वंश (पांच), शालू (21) और हिमांशु (25) तथा शिकोहाबाद निवासी पारस (22) शामिल हैं। सिंह ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Similar Post
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
-
पूर्वोत्तर के चार राज्यों की यात्रा पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
