आईजीएल ने सीएनजी के दाम बढ़ाएं
महंगाई की मार के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जनता को एक ओर झटका दे दिया है। कंपनी ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दाम में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी कर दी है। कंपनी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, इस वृद्धि के साथ राजधानी में सीएनजी के दाम 75.61 रुपये प्रति किलो हो गए हैं और दामों में की गयी बढ़ोतरी आज से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 78.17 रुपये प्रति किलो तथा गुरुग्राम में इसकी कीमत 83.94 रुपये किलो हो गई है। गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों में दूसरी बार सीएनजी की कीमत बढ़ी है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े थे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
