कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को किया ढेर
- सर्च अभियान जारी
श्रीनगर, शुक्रवार, 20 मई 2022। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सैनिकों को दर्शन पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी और इसने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
