बवाना के एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगी आग, 1 की मौत हो गई, कई घायल
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 मई 2022। बड़ी खबर दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से आ रही है। यहां स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग गई है। घटनास्थल पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक आइटम चेसिस (इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एफएम आदि) में पहली मंजिल पर आग लगी थी। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर प्रशासन के लोग भी मौजूद हैं।
दूसरी ओर इस आग की वजह से 7 लोग घायल हुए थे जिन्हें की जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 में से एक की मौत की खबर मिल रही है। वहीं एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। आग के लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले दिनों आज की कई घटनाएं सामने आई हैं। दिल्ली के मुंडका में एक बिल्डिंग में आग लगने की वजह से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
