बीएसई सेंसेक्स सुबह 1000 से अधिक अंक नीचे लुढ़का
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह चौतरफा बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1028 अंक टूटकर 53179.70 तक गिर गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 298.35 की गिरावट थी और यह 15,942 के आसपास चल रहा था। दिन के कारोबार में सेंसेक्स प्रारंभिक घंटों में 53,356.04 से लेकर 53,054.75 के बीच घट-बढ़ पर था। निफ्टी भी ऊपर में 15,987.75 और नीचे में 15,903.80 के बीच रहा था। सुबह सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर में गिरावट थी। केवल आईटीसी चार प्रतिशत से कुछ अधिक ऊपर चल रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
