ममता बनर्जी ने रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की
मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), बुधवार, 18 मई 2022। रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आम आदमी को ‘लूटने’ का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कीमतों में वृद्धि जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। यहां मेदिनीपुर कॉलेज मैदान में टीएमसी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने आरोप लगाया,“ केंद्र सरकार रसोई गैस, पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में इज़ाफा करके आम आदमी को लूट रही है। आम आदमी का ध्यान भटकाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है।” मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित जिले के दौरे पर हैं।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
