हरे निशान के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत
शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 236.42 अंक चढ़कर 54,544.89 अंकों पर खुला वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 58.85 अंकों की वृद्धि के साथ 16,318.15 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं बीएसई का मिडकैप 197.42 अंक बढ़कर 22,898.29 अंक पर और स्मॉलकैप 178.52 अंकों की तेजी के साथ 26,496.60 अंकों पर खुला। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 1344.63 अंक की उड़ान भरकर पांच दिन बाद 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54318.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 434.45 अंक की छलांग लगाकर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 16276.75 अंक पर पहुंच गया था।
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
