अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आ कर छह घायल
नोएडा, मंगलवार, 17 मई 2022। उत्तर प्रदेाश के नोएडा के क्टर 39 थाना क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह को एक तेज रफ्तार कैटर ने एक्सप्रेस- वे पर साइकिल चला रहे एक समूह के छह लोगों को कुचल दिया जिससे इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रॉयल पार्क नामक सोसाइटी में रहने वाले वीरेंद्र शुक्ल, अंशुमान गुप्ता, शिवानी गुप्ता, नवीन कुमार, गौरव कुमार आदि पांच लोग साइकिल पर सवार होकर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते साइकिलिंग करते हुए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में साइकिल सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
2020 दिल्ली दंगे : आप के पूर्व पार्षद ताहिर ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता, बुधवार, 18 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्च ...
