राज्यपाल को ’मौन स्वर’ की प्रथम प्रति भेंट
जयपुर, सोमवार, 16 मई 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र को सोमवार को राजभवन में प्रसिद्ध रंगकर्मी, कवि और जनसम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक ईश्वरदत्त माथुर ने अपनी सद्य प्रकाशित काव्य कृति ’मौन स्वर’ की प्रथम प्रति भेंट की। राजस्थान विधानसभा के पूर्व मुख्य शोध एवं संदर्भ अधिकारी एवं लेखक, संपादक डॉ. कैलाश सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री माथुर ने बताया कि ’मौन स्वर’ काव्य कृति में अपनी जीवनानुभूतियों और सामाजिक रिश्तों, प्रकृति से जुड़े काव्य संवेदन मन को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने बताया कि रंगमंच और कलाओं से निरंतर जुड़ाव के दौरान अंतर्मन में जो कुछ नवीन पाया उसे भी अपने इस काव्य संग्रह की कविताओं में बुना है। संग्रह की कविताएं मौन और एकांत में अपने आपको शब्दों के जरिए तलाशने का एक तरह से प्रयास हैं।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
