हरे निशान के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 152.7 अंक चढ़कर 52,946.32 अंकों पर खुला वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 62.95 अंकों की वृद्धि के साथ 15,845.10 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 167.36 अंक बढ़कर 21,983.02 अंक पर और स्मॉलकैप 219.78 अंकों की तेजी के साथ 25,535.53 अंकों पर खुला। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 136.69 अंक की गिरावट लेकर 52793.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.85 अंक फिसलकर 15782.15 अंक पर आ गया था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
