औरंगाबाद में कार के नदी में गिरने से पांच बारातियों की मौत
औरंगाबाद, रविवार, 15 मई 2022। बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नदी में कार के गिर जाने से पांच बारातियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने यहां बताया कि आज तड़के तोल ग्राम पंचायत के बाघी गांव से एक बारात में शामिल होने के बाद कार पर सवार सात लोग झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर लौट रहे थे। इस दौरान एक पुल के निकट कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी । इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच बाारती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। सभी मृतक एवं घायल पलामू जिले के छतरपुर के रहने वाले हैं और सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है । उन्होंने बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार ,चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार , संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है । घायलों में गुंजन कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं ।इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर कार को जप्त कर लिया है । शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
