शरद पवार पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के मामले में अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा
ठाणे, रविवार, 15 मई 2022। महाराष्ट्र की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चिताले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी जिसके लिए ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चिताले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
