J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमला, मुठभेड़ में एक नागरिक की हुई मौत
श्रीनगर, रविवार, 15 मई 2022। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। आतंकवादियों ने शोपियां के तुर्कवागाम में सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम पर गोलीबारी की। जिसका संयुक्त टीम ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान गोलीबारी में एक नागरिक जख्मी हो गया। जिसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी पास के जंगलों में घुसने में कामयाब रहे। अभी उनकी तलाश जारी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों का एक जवान भी जख्मी हो गया है। इससे पहले आतंकवादियों ने बडगाम जिले में तहसील कार्यालय के भीतर घुसकर कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट पर गोलियां दागी थी। जिसकी मौत हो गई। जिसको लेकर जम्मू से लेकर कश्मीर तक में विरोध प्रदर्शन हुए। हालांकि सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला 24 घंटे के भीतर ले लिया। सुरक्षाबलों ने हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
