शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान यूएई के राष्ट्रपति बने
दुबई, शनिवार, 14 मई 2022। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। यूएई में शासकों ने घोषणा की कि उन्होंने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया था।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
