मुंडका अग्निकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
- मकान मालिक की तलाश
नई दिल्ली, शनिवार, 14 मई 2022। राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका अग्निकांड मामले में पुलिस ने शनिवार को एक निजी कंपनी के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जिस इमारत में हादसा हुआ उसके मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को गैर गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मकान मालिक मनीष लाकड़ फरार है तथा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मृत्यु हो गई और करीब 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
