सोनिया ने महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की
उदयपुर, शनिवार, 14 मई 2022। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के चिंतन शिविर के दूसरे दिन शनिवार को यहां पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश इकाई के अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में, चिंतन शिविर में विभिन्न विषयों पर हुई अब तक की चर्चा और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कई अन्य नेता मौजूद थे। शिविर के पहले दिन शुक्रवार को सोनिया गांधी ने कांग्रेस में आमूलचूल बदलाव की पैरवी करते हुए कहा था कि असाधारण परिस्थितियों का मुकाबला असाधारण तरीके से किया जाता है।
Similar Post
-
नीट पेपर लीक मामले में अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार को छह जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, रविवार, 24 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को नी ...
-
जम्मू कश्मीर के बारामूला में ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, रविवार, 24 मई 2026। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स ...
-
पंजाब के फिरोजपुर में 28 किलोग्राम से अधिक हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 24 मई 2026। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर के गुरुहरस ...
