भूकंप के झटकों से डोली अरुणाचल प्रदेश की धरती
- रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
ईटानगर, शुक्रवार, 13 मई 2022। हिमाचल प्रदेश के बाद शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके आए हैं. बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके दोपहर लगभग 12.40 मिनट पर महूसस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अरुणाचल के चांगलांग से 222 किमी दक्षिण में स्थित था. हालांकि, भूकंप की वजह से अभी तक जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके आए थे. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई थी. भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 57 किमी-उत्तर-उत्तर पश्चिम में स्थित था. हालांकि, भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी. ऐसे में अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.
11 मई को उत्तराखंड में आया था भूकंप
इससे पहले 11 मई को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके आए थे. जहां भूकंप आया था, वो नेपाल बॉर्डर के पास का इलाका है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई थी. हालांकि, इस दौरान भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ.
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
