नई महिंद्रा स्काॅर्पियो का नया टीजर हुआ जारी
प्रमुख भारतीय कार निर्माता महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ दिनों पहले नई स्कॉर्पियो का टीजर जारी करने के बाद कंपनी ने अब एक नया टीजर जारी किया है जिसमें आगामी स्कॉर्पियो का फ्रंट और साइड लुक की झलक दिखाई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके डिजाइन का पूरी तरह खुलासा न करते हुए सस्पेंस बनाए रखा है। महिंद्रा ने इस टीजर में नई स्कॉर्पियो को एसयूवी का 'बिग डैडी बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो को 2.2-लीटर डीजल इंजन में पेश किया जा सकता है। यह इंजन 130 बीएचपी की पॉवर जनरेट करेगा और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह 2.0-लीटर एम-स्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश की जाएगी जो 150 बीएचपी की पॉवर और 320 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा ने इस टीजर में नई स्कॉर्पियो को एसयूवी का 'बिग डैडी बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो को 2.2-लीटर डीजल इंजन में पेश किया जा सकता है। यह इंजन 130 बीएचपी की पॉवर जनरेट करेगा और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह 2.0-लीटर एम-स्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश की जाएगी जो 150 बीएचपी की पॉवर और 320 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार की जा रही है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि नई स्कॉर्पियो फ्रंट व्हील ड्राइव (FWD) हो सकती है। इस हिसाब से यह महिंद्रा की पहली एसयूवी होगी जिसे फ्रंट व्हील ड्राइव ऑप्शन दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है।
आपको बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो डी-सेगमेंट की एसयूवी है। इसे सबसे पहले 2002 में लॉन्च किया गया था और यह 20 सालों से भारतीय बाजार में बेची जा रही सबसे लंबी चलने वाली मॉडल है। इस दौरान कंपनी ने स्कॉर्पियो के डिजाइन और फीचर्स में कई बदलाव किये हैं। टीजर में नई स्कॉर्पियो के एलईडी ट्विन-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी फॉग लैंप्स को आंशिक रूप से दिखाया गया है। हालांकि, नई स्कॉर्पियो के टेस्ट मॉडल में क्रोम ग्रिल और नए लोगो के साथ-साथ साइड-स्टेप्स, रूफ रेल, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और रियर स्पॉइलर जैसी कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
