बाजार में आई तेजी
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 635 अंक से अधिक चढ़ा
एशियाई बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में बढ़त के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 635 अंक से अधिक चढ़ गया। इससे पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स में बड़ी गिरावट आई थी। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 635.43 अंक की बढ़त के साथ 53,565.74 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 186.4 अंक चढ़कर 15,994.40 पर आ गया। सेंसेक्स में सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज और टाटा स्टील शुरुआती कारोबार में बढ़त पाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, एनटीपीसी और टीसीएस लाल निशान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,158.08 अंक यानी 2.14 प्रतिशत फिसलकर पिछले दो महीने के सबसे निचले स्तर 52,930.31 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 359.10 अंक यानी 2.22 प्रतिशत लुढ़कर 15,808 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 प्रतिशत बढ़कर 109.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,255.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
