असम के कछार में चाय बागान की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गुवाहाटी, गुरुवार, 12 मई 2022। पूर्वोत्तर राज्य असम के कछार जिले में चाय बागान के मजदूर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि डालू चाय बागान में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए कछार ज़िला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी के जरिए चाय बागान को हटाया गया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कछार एसपी रमनदीप ने बताया कि लोगों का मुख्य मुद्दा उनका रोज़गार है। हम लोग विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य करेंगे और चाय मजदूर अपनी नौकरी वहां जारी रख सकेंगे। इसकी वजह से किसी की नौकरी नहीं जाएगी। विश्वास बहाली के लिए कछार ज़िला पुलिस क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रही है।
आपको बता दें कि ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा को लेकर असम सरकार ने बागान प्रबंधन और तीन प्रमुख मजदूर यूनियनों के साथ समझौता किया है। इसके बावजूद हजारों मजदूर इसका विरोध कर रहे हैं। असम का मजदूर यूनियन बागान बचाओ समिति के बैनर तले आंदोलन कर रहा है। इस संबंध में मजदूरों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण मामले में उनकी राय नहीं ली गई है। हालांकि सरकार ने मजदूरों को मुआवजा देने का भरोसा दिलाया है। हाल ही में मजदूरों ने कहा था कि चाय बागान के आस-पास बहुत सारी सरकारी जमीन खाली पड़ी है और कई ऐसे बागान भी हैं जहां पर उत्पादन नहीं होता है। ऐसे में उन स्थानों पर आसानी से हवाई अड्डा बनाया जा सकता है।
Similar Post
-
2020 दिल्ली दंगे : आप के पूर्व पार्षद ताहिर ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता, बुधवार, 18 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्च ...
