शेयर बाजार में गिरावट के साथ दिन की शुरुआत
शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 480.04 अंक गिरकर 53,608.35 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 146 अंकों के दबाव के साथ 16,021.10 अंकों पर दस्तक दी। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 95.73 अंक गिरकर 22,045.24 अंक पर और स्मॉलकैप 185.61 अंक टूटकर 25,310.31 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 276.46 अंक उतरकर 54088.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.95 अंक फिसलकर 16167.10 अंक पर बंद हुआ था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
