महाराष्ट्र : बीड में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, एक घायल
बीड (महाराष्ट्र), गुरुवार, 12 मई 2022। बीड जिले की आष्टी तहसील के एक गांव के पास एक कार के 60 फुट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे म्हासोबा वाड़ी फाटा के पास हुई। आष्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश पंजुमल टेकवानी (58), उसके दो भाइयों शंकर (46) एवं सुनील (48) और भतीजे लखन महेश टेकवानी (20) के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनका एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। उन्होंने कहा, ”ये सभी लोग बीड के रहने वाले थे और बीड शहर से अहमदनगर जिले की ओर जा रहे थे, तभी कार 60 फुट गहरी खाई में गिर गई।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल को अहमदनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
