शेयर बाजार में तेजी के साथ दिन की शुरुआत
शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 180.06 अंकों की बढ़त के साथ 54,544.91 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 30 अंकों की बढ़त के साथ 16,270.05 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 89.58 अंक चढ़कर 22,332.34 अंक पर और स्मॉलकैप 41.37 अंक बढ़कर 26,119.95 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 105.82 अंक टूटकर 54364.85 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94.70 अंक फिसलकर 16207.15 अंक पर बंद हुआ था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
