पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं कायर लोग: केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मई 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में हुए विस्फोट को राज्य की शांति भंग करने वाले लोगों की कायराना हरकत बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर आज कहा, ''मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति क़ायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ''मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख़्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया विभाग के मुख्यालय पर सोमवार रात को विस्फोट किया गया। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
