शेयर बाजार में मंदी के साथ दिन की शुरुआत
शेयर बाजार ने बीते दिन की तरह ही मंगलवार को मंदी के साथ कारोबार की शुरुआत की और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 161.36 अंकों की गिरावट के साथ 54,309.31 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 52.95 अंकों के दबाव के साथ 16,248.90 अंकों पर दस्तक दी। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप में बढ़त और स्मॉलकैप में गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 26.26 अंक चढ़कर 22,718.44 अंक पर और स्मॉलकैप 15.61 अंक टूटकर 26,625.60 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54,647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
