भगवंत मान ने पीआरटीसी चालक के परिजन को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया
चंडीगढ़, सोमवार, 09 मई 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के वित्त विभाग को एक बस चालक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा जारी करने का निर्देश दिया, जिसकी 2020 में महाराष्ट्र के हजूर साहिब से श्रद्धालुओं को वापस लाने के दौरान रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। आम आदमी पार्टी (आप) के वादे को पूरा करते हुए मान ने अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा चालक मंजीत सिंह के परिवार को मुआवजा जारी करने के निर्देश जारी किए। अप्रैल 2020 में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) ने कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र के तख्त हजूर साहिब में फंसे श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए बसें भेजी थीं।
पीआरटीसी बसों के चालकों में से एक सिंह (38) की महाराष्ट्र जाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वह बरनाला जिले के बड़बर गांव के रहने वाले थे। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उस समय सत्ता में रही कांग्रेस नीत सरकार ने सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। हालांकि, तब राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ ने कांग्रेस सरकार का कड़ा विरोध किया था और सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये देने की मांग की थी।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
