NTPC में निकली नौकरियां
एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर वेकेंसी निकाली है. इसके तहत अभ्यर्थियों से संस्थान के ऑफिशियल पोर्टल careers.ntpc.co.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. भर्ती अभियान के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिसमें सोलर पीवी एग्जीक्यूटिव के 5, डाटा एनालिस्ट एग्जीक्यूटिव के 1 एवं एलए /आर एंड आर एक्जीक्यूटिव के 9 पद सम्मिलित हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 13 मई 2022
वेतनमान:-
सोलर पीवी एवं डाटा एनालिस्ट एग्जीक्यूटिव पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा. वहीं एलए/ आर एंड आर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए ₹90000 वेतन निर्धारित है.
आयु सीमा:-
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय किया गया है. हालांकि एग्जीक्यूटिव सोलर पीवी पदों के लिए यह 40 वर्ष है.
आवेदन शुल्क:-
पदों पर आवेदन करने के लिए ₹300 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. हालांकि SC, ST, पीडब्ल्यूडी एवं महिला अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. ध्यान दें कि शुल्क ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों मोड में जमा किया जा सकेगा. भर्ती संबंधी किसी भी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देखें.
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
