आस्ट्रेलियाई वायु सेना प्रमुख ने वायु सेना और सेना प्रमुख से मुलाकात की
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मई 2022। भारत की यात्रा पर आये आस्ट्रेलियाई वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल मेल हुपफेल्ड ने सोमवार को यहां वायु सेना प्रमुख और सेना प्रमुख से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के बारे में बातचीत की। वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि एयर मार्शल हुपफेल्ड ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी से मुलाकात की है। दोनों अधिकारियों ने मुलाकात के दौरान परस्पर महत्व के मुद्दों तथा दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढाने पर चर्चा की। सेना ने भी ट्वीट कर बताया है कि एयर मार्शल हुपफेल्ड ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से भी मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
