'मौतों के आंकड़े को न कम किया, न बढ़ाया गया', WHO के दावे पर बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 मई 2022। भारत समेत दुनिया का हर एक देश कोरोना महामारी से प्रभावित हुआ है और संक्रमण ने लाखों लोगों की जान भी ली है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना से हुई मौतों का एक ऐसा आंकड़ा पेश कर दिया, जिस पर विश्वास करना मुमकिन नहीं है। क्योंकि भारत सरकार के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 5,24,002 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में हुई मौत के आंकड़ों का जिक्र किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पूरे देश के बारे में मैं नहीं बता सकता परंतु दिल्ली के आंकड़े बिल्कुल सही हैं। दिल्ली में कोविड से 25,600 के लगभग मौतें हुई हैं। मौतों के आंकड़े को न कम किया गया है, न बढ़ाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ के डेटा पर आपत्ति जताई और कहा कि भारत डब्ल्यूएचओ द्वारा गणितीय मॉडल के आधार पर अधिक मृत्यु दर का अनुमान लगाने के लिए अपनाई गई कार्यप्रणाली पर लगातार आपत्ति जताता रहा है। इस मॉडल की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और परिणाम पर भारत की आपत्ति के बावजूद डब्ल्यूएचओ ने भारत की चिंताओं को पर्याप्त रूप से संबोधित किए बिना अतिरिक्त मृत्यु दर का अनुमान जारी किया है।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
