Vivo Y55 4G स्मार्टफोन लॉन्च

img

Vivo Y55 4G को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y55 5G से यह फोन अलग है जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। Vivo Y55 4G को iQOO Z6 का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है जिस हाल में ही भारत में लॉन्च किया गया है। Vivo Y55 4G के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो, फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 408ppi है और स्क्रीन में 180Hz टच सैम्पिलिंग रेट दिया गया है। डिवाइस Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 4GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी आता है।

Vivo Y55 4G price

  • Vivo Y55 4G की वियतनाम में कीमत VND 6,990,000 (लगभग 23,000 रुपये) है। यह स्नो व्हाइट और ब्लैक स्टार कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।  

Vivo Y55 4G Specifications

  • जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 408ppi है और स्क्रीन में 180Hz टच सैम्पिलिंग रेट दिया गया है। यह टिअर ड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है और DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। Vivo Y55 4G  Android 12 OS पर चलता है जिसके ऊपर FunTouch OS 12 की स्किन दी गई है।
  • Y55 के बैक पैनल में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फेस अनलॉक के अलावा यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट के साथ आता है। 
  • डिवाइस Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 4GB एक्सटेंडेड रैम फीचर भी आता है। वीवो का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 18 घंटे तक YouTube प्लेटाइम और 10 घंटे तक PUBG गेमिंग प्ले बैकअप दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन की मोटाई 8.42mm और वजन 182 ग्राम है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement