राज्य निर्यात पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
- 30 मई तक कर सकेंगे आवेदन
जयपुर, गुरुवार, 05 मई 2022। उद्योग विभाग ने राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 मई, 2022 कर दिया है। इस तिथि के बाद आए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने बताया कि राज्य के निर्यातक अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हों एवं पुरस्कार की सभी श्रेणियों में पर्याप्त प्रतियोगी हिस्सा ले सकें। इसे ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। श्रीमती रावत ने बताया कि आवेदक विभागीय वेबसाइट www.industries.rajasthan.gov.in से आवेदन पत्र का प्रारूप लेकर संबंधित जिला उद्योग केन्द्र या संयुक्त निदेशक, उद्योग (निर्यात) की ई-मेल आईडी indrajfo16@rajasthan.gov.in या डाक द्वारा कार्यालय आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य को प्रस्तुत कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ही आमंत्रित किए गए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
