नौसेना प्रमुख ने वीरता और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये
कोच्चि, बुधवार, 04 मई 2022। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने बुधवार को नौसैन्य कर्मियों को इस साल के वीरता और विशिष्ट सेवा पदकों से सम्मानित किया। एडमिरल कुमार ने यहां दक्षिणी नौसेना कमान में आयोजित नौसेना पुरस्कार समारोह के दौरान वीरतापूर्ण कार्य, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और उच्चस्तरीय विशिष्ट सेवा का प्रदर्शन करने वाले 34 कर्मियों को पदक प्रदान किये। नौसेना प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए एक नाविक रामावतार गोदारा का विशेष उल्लेख किया, जिन्हें मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।
कुमार ने कहा, ”मैं अपने दिवंगत नाविक रामावतार गोदारा का विशेष रूप से उल्लेख करना चाहता हूं, जिन्होंने संकट में एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश के दौरान अपनी जान गंवा दी। उन्होंने जिस विलक्षण वीरता का परिचय दिया, वह ऐसा गुण है जो सशस्त्र बलों के किसी भी कर्मी में होना चाहिये। उन्होंने निस्वार्थता और बलिदान की इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया।” बाद में उन्होंने रामावतार गोदारा कि पिता देवाराम गोदारा से भी बात की जिन्होंने अपने पुत्र के लिए पद ग्रहण किया ।
Similar Post
-
कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन ( ...
-
जौहर विश्वविद्यालय की इमारतें ध्वस्त करने का आदेश 'विवेकहीन फैसला' : थरूर
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उत्त ...
-
राहुल गांधी की हिरासत लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला : गोवा कांग्रेस
पणजी, बुधवार, 22 जुलाई 2026। गोवा में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार ...
