कीर्ति आजाद बने टीएमसी के गोवा इकाई के प्रमुख
नई दिल्ली, बुधवार, 04 मई 2022। तृणमूल कांग्रेस टीएमसी ने क्रिकेटर व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी का गोवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कीर्ति आजाद को टीएमसी द्वारा तत्काल प्रभाव से गोवा इकाई का राज्य प्रभारी नियुक्त किया जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा में लोकसभा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को तत्काल प्रभाव से गोवा का राज्य अध्यक्ष नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। हम उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
दरअसल हाल में गोवा टीएमसी प्रमुख किरण कंडोलकर की पत्नी कविता ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हाल ही में टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद ही टीएमसी ने गोवा राज्य समिति का तुरंत पुनर्गठन करने का ऐलान किया था। गौरतलब है कि कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा के बेटे हैं। भागवत झा कांग्रेस पार्टी से बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि कीर्ति आजाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत बीजेपी से की थी। लेकिन बाद में किटी आजादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे जिसके बाद पिछले साल नवंबर में उन्होंने टीएमसी में शामिल होने का ऐलान किया था।
उल्लेखनीय है कि गोवा में ममता बनर्जी की टीएमसी ने एमजीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और जिसमें टीएमसी की बुरी तरह हार हुई थी। 40 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 20 सीटें जीतकर एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता में वापसी की है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
