सिवनी लिंचिंग: दलित आदिवासियों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहा BJP-RSS का नफरती एजेंडा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 मई 2022। सिवनी में गौवंश की तस्करी के संदेह में दो आदिवासियों की हत्या को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या का आरोप बजरंग दल और एक अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस हिंसा के लिए भाजपा-आरआरएस के संविधान-दलित और आदिवासियों के खिलाफ नफरत के एजेंडे को जिम्मेदार बताया है। सिवनी लिंचिंग की प्रदेश ही नहीं देश-दुनिया में आलोचना हो रही है। दलित और आदिवासियों को निशाना बनाए जाने पर शिवराज सरकार भी सवालों के घेरे में हैं। वहीं प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को उठाया और सोशल मीडिया पर लिखा- आरएसएस-भाजपा का संविधान व दलित-आदिवासियों से नफरत का एजेंडा आदिवासियों के प्रति हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हमें एकजुट होकर नफरत से भरे इस एजेंडे को रोकना होगा।
दूसरी ओर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सिवनी में दो आदिवासी युवकों की हत्या तथा एक आदिवासी युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी पीड़ित परिवारों से मिलेगी और घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेगी। कमेटी में विधायक ओंकार सिंह मरकाम, डॉ.अशोक मार्सकोले और नारायण पट्टा को शामिल किया गया है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
