भारत, जर्मनी का हरित हाइड्रोजन कार्यबल पर समझौता
भारत और जर्मनी ने सोमवार को हरित हाइड्रोजन पर कार्यबल बनाने की सहमति जताई। दोनों देशों ने इस बारे में संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और जर्मनी के आर्थिक मामलों एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रॉबर्ट हैबेक ने वर्चुअल तरीके से इस संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि भारत ऊर्जा बदलाव में वैश्विक स्तर पर अगुवा के रूप में उभरा है। दुनिया में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की वृद्धि में भारत सबसे आगे है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
