नवीन पटनायक ने लोगों को अक्षय तृतीया और ईद की शुभकामनाएं दीं
भुवनेश्वर, मंगलवार, 03 मई 2022। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को अक्षय तृतीया, ईद उल फित्र और विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पटनायक ने अपने एक संदेश में कहा कि राज्य में अक्षय तृतीया को किसान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लें और किसानों की खुशी व समृद्धि की कामना करें। मैं ओडिशा के सभी किसानों को इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देता हूं।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ईद उल फित्र के मुबारक मौके पर बधाई। ईद की भावना सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा हमें करुणा व प्रेम के मार्ग पर ले जाए।’’ पटनायक ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनियाभर के मीडियाकर्मियों को हार्दिक बधाई। पेशेवर नैतिकता के साथ निष्पक्ष जानकारी जुटाने और उसे प्रसारित करने की पत्रकारों की अनुकरणीय प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं, जो खबरों की खोज में अक्सर अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं।’’
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
