15 मई को केरल जाएंगे केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 मई 2022। आम आदमी पार्टी के मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल 15 मई को केरल जाएंगे। अरविंद केजरीवाल यहां पर राजनीतिक जमीन तलाशने की कड़ी में जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ट्वेंटी-20 राजनीतिक दल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जल्द ही केरल जाएंगे। ट्वेंटी-20 राजनीतिक दल ने दिल्ली के सीएम को 15 मई को अपने वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने विधिवत स्वीकार कर लिया है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
