कार नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत,चार गंभीर रूप से घायल
नोएडा (उप्र), सोमवार, 02 मई 2022। ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल के पास सोमवार को एक कार के नहर में गिरने से चालक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की है। पांच लोग एक कार में सवार होकर दादरी से बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे,तभी कोट पुल के पास कार चालक चांद को झपकी आ गयी,जिससे कार अनियंत्रित हो गयी और नहर में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चालक (19) की मौत हो गयी वहीं,मोहम्मद साद , सारिम, आसिफ तथा जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गण सिकंदराबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
