श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक जवान के पास मिला हथगोला, हिरासत में लिया गया
श्रीनगर, सोमवार, 02 मई 2022। श्रीनगर हवाई अड्डे पर सोमवार को सेना के एक जवान के सामान से कथित तौर पर एक हथगोला बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवान की पहचान तमिलनाडु के बालाजी संपत के तौर पर हुई है। वह इंडिगो के एक विमान में श्रीनगर से दिल्ली होते हुए चेन्नई जाने वाला था। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सेना के जवान के बैग की स्क्रीनिंग के दौरान उसमें से एक हथगोला बरामद हुआ। आगे की जांच के लिए उसे पुलिस पोस्ट हुम्हामा के हवाले कर दिया गया है।’’
Similar Post
-
उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बारिश के आसार
पंचकुला, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमड ...
-
भारत ने सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की उम्मीदवारी पेश की, कहा वह सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक ...
-
अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंड़ाफोड़, 2.3 करोड़ रु का 765.6 किग्रा़ गांजा बरामद
नई दिल्ली, सोमवार, 13 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यी ...
