महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई, रविवार, 01 मई 2022। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त (एकीकृत) महाराष्ट्र आंदोलन के 105 शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आंदोलन के बाद वर्ष 1960 में आज के ही दिन महाराष्ट्र का गठन हुआ था। राज्यपाल बी एस कोश्यारी भी रविवार को यहां दादर क्षेत्र के शिवाजी पार्क में राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक (शहीद स्मारक) जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ठाकरे ने बाद में एक ट्वीट में कहा, महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। पिछले दो वर्ष में महाराष्ट्र स्थापना दिवस कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के बीच मनाया गया था। हालांकि, राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या में गिरावट के कारण अब प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
