एटीएम लूटने के लिए चलाया बुलडोजर
आजकल के चोर बहुत एडवांस हो गए हैं। लूट-चोरी करने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। आए दिन हम यह पढ़ते हैं कि चोरों ने एटीएम को काटकर उसे लूट लिया या फिर एटीएम को उखाड़ कर ले गए वगैरहा . . . .लेकिन महाराष्ट्र के सांगली में चोरों ने एटीएम को लूटने के लिए जो तरीका अपनाया उसके बारे में कोई सोच नहीं सकता था। महाराष्ट्र के सांगली में चोरों ने एटीएम मशीन लूटने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना का वीडियो यूट्यूब के साथ ही अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी से बचने के लिए चोरों ने जेसीबी मशीन से पूरी एटीएम मशीन उखाड़ ली और फरार हो गए। यूट्यूब पर यह वीडियो अपलोड किया गया है।
उन्होंने कैप्शन में बताया, यह घटना 23 अप्रैल की रात हुई। एक्सिस बैंक एटीएम के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक शख्स एटीएम में दाखिल होता है, फिर तुरंत बाहर चला जाता है। इसके बाद चोर बुलडोजर की मदद से बूथ का दरवाजा तोड़ता है और एटीएम मशीन को बाहर खींच लेता है। बताया गया कि मशीन में 25 लाख रुपये कैश था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
